August 6, 2026

Prakhar Rashtravad Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

संत श्री कबीरदास जी की 629 वीं प्राकट्य उत्सव भव्य शोभा यात्रा निकालकर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – संत श्री कबीरदास जी महराज की 629 वीं प्राकट्य उत्सव कोरबा छत्तीसगढ़ के संयुक्त पनिका समाज ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए कबीरबाग कोषाबाड़ी से घंटाघर चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकालकर मनाई।

संत श्री कबीरदास जी महराज की भव्य शोभा यात्रा देखते ही बन रही थी,शोभायात्रा में कई विशेष आकर्षक झांकी, कर्मा नृत्य और सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाएं,युवा,पुरुष भजनों में नृत्य करते नजर आए।संत श्री कबीरदास जी महराज के प्राकट्य उत्सव को कबीर पंथी,पनिका समाज प्रतिवर्ष अत्यंत ही धूम धाम से मनाते हुए लोगों को संत श्री कबीरदास जी महराज के वास्तविक ज्ञान में जीने का संदेश देते हैं।भव्य प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए कोरबा कराते संघ के अध्यक्ष गगन दास मानिकपुरी ने बताया कि संत श्री कबीरदास जी महराज केवल पनिका समाज के संत नहीं वरन प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए उन्होंने ज्ञान का उपदेश किया है,सभी जाति धर्म के लिए हित की बात कही है,यही कारण है कि हम अकेले ही नहीं दर्जनों अपने लोगों के साथ अपने महापुरुष के प्राकट्य उत्सव में शामिल होकर अपने को धन्य मान रहे हैं।