August 1, 2026

Prakhar Rashtravad Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा/ छत्तीसगढ़:- आज व्यास पूर्णिमा यानी गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर पूरे भारत वर्ष में पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के प्रत्येक साधक/शिष्यों द्वारा अपने श्री गुरुदेव जी का पूजन कर गुरुपूर्णिमा दिवस मनाया गया,वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में जोगियाडेरा भवानी मंदिर के समीप बने आश्रम में पूरे जिले से साधक/शिष्य बड़ी संख्या में पहुंच कर बड़े ही भव्यता के साथ पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू का पूजन करते हुए सत्संग आनंददायक भजनों में भाव विभोर हुए,पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा डिजिटल माध्यम से भारत के प्रत्येक आश्रम व योग वेदांत सेवा समितियों को वीडियो कॉल के माध्यम से देखकर एवं नाम लेकर आशीर्वाद दिया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे साधक/साधिकाओं ने अपने श्री गुरुदेव जी के प्रति अगाध श्रद्धा भक्ति का परिचय देते हुए अपने दिव्य अनुभव भी साझा किए।तत्पश्चात सात्विक भोजन प्रसाद वितरण किया गया।संत श्री आसाराम जी बापू को झूठे छेड़छाड़ मामले में फंसाकर विश्व स्तर पर उन्हें व हिन्दू संस्कृति को बदनाम करने में षड्यंत्रकारियों व भारत की अधिकांश बिकाऊ/गोदी मीडिया हाऊस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है,बावजूद गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर संत श्री आसाराम जी बापू आश्नाम में आए साधकों की भीड़ और उनकी श्रद्धा को देखकर लगा कि साधकों ने बिना कहे मानो षड्यंत्रकारियों और गोदी मीडिया के मुंह पर तमाचा मारा हो।