
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास को लेकर कई अहम व महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू किया गया है,वहीं विकास कार्य के नाम पर विभिन्न मद के माध्यम से राशि भी आबंटित की जाती है, किंतु आए दिन ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के मामले देखने सुनने को मिलते रहते हैं,छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आदर्श ग्राम के नाम से प्रचारित ग्राम पंचायत तिलकेजा के पूर्व सरपंच व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कूल सिंह कंवर पर जनपद सदस्य किशनलाल कोसले ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधीश कोरबा से शिकायत किया है कि ग्राम पंचायत तिलकेजा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए विभिन्न योजना/मद से प्राप्त लगभग दो से तीन करोड़ राशि को पूर्व सरपंच कूल सिंह कंवर ने बंदरबांट किया है।



जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने जिलाधीश कोरबा को शिकायत पत्र देखकर जांच कराने का निवेदन करते हुए कहा है कि भाजपा नेता व पूर्व सरपंच कूल सिंह कंवर ने पिछले 8 वर्षों में 14 वें वित्त,15 वें वित्त,मूलभूत व अन्य निर्माण कार्य के लिए प्राप्त राशि का भ्रष्टाचार कर गबन किया है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न