August 1, 2026

Prakhar Rashtravad Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

16 जुलाई को दादर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी की निकलेगी ऐतिहासिक रथयात्रा,लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना,तैयारी हुई पूरी

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा के दादर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी की प्राचीन मंदिर स्थित है,जहां पिछले 125 वर्षों से अनवरत भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली जाती है,इस वर्ष 16 जुलाई को कोरबा नगर के दादर खुर्द में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु,उनके ज्येष्ठ भ्राताश्री भगवान श्री बलभद्र एवं बहन मां सुभद्रा जी की 126 वीं रथयात्रा निकाली जाएगी,भगवान अपने भाई बहन के साथ में नगर भ्रमण के लिए दिव्य आलौकिक रथ में सवार होकर,हजारों भक्तों के जयघोष के साथ निकलेंगे,भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु के दर्शनार्थ श्रद्धालु पूरे नगर से ही नहीं अपितु दूरस्थ गांव से भी आते हैं,भागवताचार्य व स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु मंदिर के पीठाधीश्वर कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस बार 16 जुलाई को 126 वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,वहीं तैयारी भी लगभग पूरी हो गई है।भागवताचार्य व स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु मंदिर के पीठाधीश्वर कृष्ण कुमार द्विवेदी ने आगे कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को दृष्टि में रखकर आवश्यक सुविधाओं व उनके सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किए जाएंगे,उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए आगामी भव्य रथयात्रा को सफल बनाने में सहभागी बने।