July 30, 2026

Prakhar Rashtravad Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

अधिवक्ता व सांसद प्रतिनिधि डॉ संतोष कुमार मिश्रा की स्व.माता श्रीमती राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि/शोकसभा 12 जून को ग्राम तौलीपाली कुदमुरा में आयोजित।

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/ कोरबा – अधिवक्ता व सांसद प्रतिनिधि डॉ संतोष कुमार मिश्रा की माता स्व श्रीमती राधा मिश्रा जी का आकस्मिक निधन 19 मई को बनारस बी एच यू बनारस जाते समय मिर्जापुर में हृदयाघात से हो गई थी,जिनकी दाहसंस्कार व तेरहवीं कार्यक्रम बनारस में संपन्न हो गई हैं। स्व श्रीमती राधा मिश्रा जी की श्रद्धांजलि/शोकसभा कार्यक्रम दिनांक 12 जून को कोरबा के ग्राम तौलीपाली कुदमुरा में आयोजित की गई है। डॉ संतोष मिश्रा समयाभाव के कारण व्यक्तिगत रूप से भेंट कर श्रद्धांजलि, शोकसभा कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र नहीं दे पा रहे हैं,उन्होंने अपने सभी इष्ट,मित्रों, अपनी माता श्रीमती राधा मिश्रा जी के लिए सद्भाव रखने वालों से हृदय तल से आग्रह व अपेक्षा किया है कि “ई” आमंत्रण को हो स्वीकार कर श्रद्धांजलि, शोकसभा कार्यक्रम में उपस्थिति होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाअंजली अर्पित करें।