
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – कोरबा नगर के पोड़ीबहार में दिवंगत दयाराम गुप्ता की स्मृति में लक्ष्मी गुप्ता/राजनरायन गुप्ता द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है,रसिक वक्ता भागवताचार्य पंडित कृष्णा द्विवेदी के मुख से आज श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर लोग भाव विभोर होकर संगीत की मधुर धुन पर लोग मनमोहक नृत्य करने मजबूर हो गए।दादर कोरबा के ऐतिहासिक स्वामी श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख आचार्य भागवताचार्य पंडित कृष्णा द्विवेदी अपने ओजस्वी,रसिक वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान दोपहर 02 बजे से संध्या “हरि इच्छा” तक करा रहे हैं,01 जून से 08 जून तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा अब विश्राम की ओर है।
आयोजक लक्ष्मी गुप्ता/राजनरायन गुप्ता राजनरायन गुप्ता ने कोरबा नगर वासियों से आग्रह करते हुए पोढ़ीबहार में भागवत कथा श्रवण करने आमंत्रित किया है।08 जून को कथा विश्राम के पश्चात भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न