June 13, 2026

Prakhar Rashtravad Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

पोड़ीबहार में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन,भागवताचार्य पंडितश्री कृष्णा द्विवेदी करा रहे भक्तों को कथा श्रवण

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – कोरबा नगर के पौड़ीबहार में 01 जून से 08 जून तक दिवंगत स्व.दयाराम गुप्ता की स्मृति में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है,दादर कोरबा के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख आचार्य,भागवताचार्य पंडित कृष्णा द्विवेदी भक्तों को श्री मद भागवत कथा को मार्मिकता के साथ रसास्वादन करा रहे हैं,पंडित कृष्णा द्विवेदी के मुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने वार्ड सहित पूरे कोरबा नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं भागवताचार्य पंडित कृष्णा द्विवेदी ने भक्तों को आज भक्त प्रहलाद और अजामिल की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भक्त के जीवन में अपने इष्ट के प्रति अगाध श्रद्धा और विश्वास होनी चाहिए,भगवान अपने भक्त के योग क्षेम का वहन करते हुए होनी को भी अनहोनी कर देते हैं,यदि अडिग श्रद्धा और पूर्ण विश्वास हो तो भगवान को कभी भी,कहीं भी साकार रूप में भी प्रकट किया जा सकता है,कथा आयोजक राजनरायन गुप्ता ने आग्रह करते हुए पूरे शहर वासियों आमंत्रित करते हुए कहा कि दिवंगत दयाराम गुप्ता की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और पुण्य लाभ लेते हुए हमें कृतार्थ करें।