
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा: – अवैध रूप से जालसाजी, कुटरचना कर भूमि की क्रय – विक्रय करने के मामले आए दिन देखने सुनने को मिलते हैं,। दलालों और रसूखदारों के द्वारा अपने लाभ के लिए बिना किसी भय के नियम कानून को पैरों तले कुचल दिया जाता है,प्रशासन की सुस्त रवैए के कारण ही ये कहा जा सकता है कि भूमि संबंधी फर्जीवाड़ा में कोरबा जिला अव्वल है।

ताजा मामला कोरबा जिला के पौड़ीउपरोड़ा तहसील के ग्राम फ़ुलसर, पटवारी हल्का नंबर 14 रा.नि.म. कोरबी का है। सामाजिक कार्यकर्ता गुंजनबाला ने कोरबा जिलाधीश से शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम फुलसर निवासी डोकरी पिता सुखू को ग्राम नौकर के आधार पर भूमि खसरा नंबर 158 (158/1)आबंटित की गई थी, जिसके मृत्यु के पश्चात नियमानुसार वारिसान हक से हेमा मानिकपुरी के नाम पर नामांतरण होना था, किंतु ग्राम नौकर को शासन से प्रदत्त भूमि वर्तमान में इंदुदेवी पति मुरारीलाल जायसवाल के नाम पर अंकित है।चूंकि ग्राम नौकर को प्रदत्तभूमि वारिसान हक से ही नामांतरण संभव है,यदि हेमा मानिकपुरी के द्वारा किसी कारण वश शासन से प्रदत्त भूमि को लेने से इनकार करने की स्थिति में कोई भी ग्राम कोटवार को उस भूमि का उपयोग या उपभोग का अधिकार होता अथवा पुनः छत्तीसगढ़ शासन को हस्तांतरित किया जाना विधि सम्मत था।किंतु इंदुदेवी/मुरारीलाल जायसवाल के द्वारा विधिविरुद्ध तरीके से अपने नाम पर हस्तांतरित कर फ्लाईएस ईंट की फैक्ट्री लगाया गया है। शिकायत कर्ता गुंजनबाला ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार जिलाधीश कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोड़ी उपरोड़ा को तीन बार पत्र लिख कर शिकायत किया गया है परंतु ग्राम नौकर को प्रदत्तभूमि को किस आधार पर इंदुदेवी/मुरारीलाल जायसवाल के द्वारा अपने नाम पर हस्तांतरित किया गया है इसकी न तो कोई जांच हो पाई न हो मेरे शिकायत पर कोई जांच के निर्देश दिए गए हैं,सामाजिक कार्यकर्ता/शिकायत करता गुंजनबाला ने कहा इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरबा प्रशासन कितना सुस्त है, और इस(भूमि दलालों)के मनोबल कितने बढ़े हुए हैं। गुंजनबाला ने जिलाधीश से निवेदन किया कि ग्राम नौकर की भूमि किस आधार पर इंदुदेवी के नाम पर हस्तांतरित हुई इसकी जांच करते हुए दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्री निरस्त किया जाए,एवं जांच पर्यंत तक उक्त भूमि जिसमें इंदुदेवी पति मुरारीलाल की फ्लाई एस ईंट फैक्ट्री संचालित हो रही है को संचालित करने पर लोग लगाया जाए। यह कहना लाजिमी है कि प्रशासन के ढीले रवैए से कोरबा जिला भूमि फर्जीवाड़े में अव्वल है, और भूमि संबंधी फर्जी कार्य करने में कुछ रसूखदार तत्व कानून से बेख़ौफ़ होकर अपने लाभ के लिए किसी भी स्तर पर कूट रचना कर विधि विरुद्ध कार्य को अंजाम देते हैं। उक्त के संबंध में इंदुदेवी के पति मुरारीलाल जायसवाल से फोन पर वार्ता करने पर उन्होंने फोन पर कुछ भी बताने से इनकार किया एवं कहा गया कि जांच होगी तब बताऊंगा।

More Stories
संत श्री आसाराम जी बापू का अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया गया।
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज/राष्ट्रजागरण न्यूज(पोर्टल)के नाम से विज्ञापन,बधाई संदेश लेने व धौंस दिखाने वाले हो जाएं सावधान,जाना पड़ सकता है जेल।