
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – कोरबा दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ जी मंदिर प्रांगण में पिछले 22 जनवरी से भव्य “अखंड नवधा रामायण” का कार्यक्रम चल रहा है,अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में भजन व कथा श्रवण कराने दूर दूर से भजन मंडलियों का आगमन हो रहा है।इस भव्य आयोजन में कोरबा नगर सहित आसपास के कई वार्डों से भजन सुनने लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है,श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आज विश्राम दिवस पर रात्रिकालीन भजन सुनाने सैकड़ों की संख्या में भजन मंडलियों का आगमन हुआ है।

प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य श्री कृष्णा द्विवेदी ने बताया कि पिछले 8 दिनों से दादरखुर्द में भव्य श्री अखंड नवधा रामायण का कार्यक्रम चल रहा है,आज विश्राम दिवस है,रात्रिकालीन भजन कार्यक्रम के कल 01 फरवरी को हवन,सहस्त्रधारा,विसर्जन,ब्राह्मण भोज के पश्चात कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी,इस भव्य कार्यक्रम सफल आयोजन में समस्त दादरखुर्द वासियों व प्रमुख रूप से महिला समिति का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य श्री कृष्णा द्विवेदी ने श्री राम भक्तों से आग्रह किया है उक्त कार्यक्रम में सहभागी होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।

More Stories
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज/राष्ट्रजागरण न्यूज(पोर्टल)के नाम से विज्ञापन,बधाई संदेश लेने व धौंस दिखाने वाले हो जाएं सावधान,जाना पड़ सकता है जेल।
युवा सेवा संघ कोरबा ने घंटाघर में मनाया तुलसी पूजन दिवस, सैकड़ों तुलसी पौधे का किया वितरण
25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस पर श्री योग वेदांत सेवा समिति का संकीर्तन यात्रा,तुलसी पूजन व भोजन भंडारे का आयोजन