
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – अखिल भारतीय श्री योगवेदांत सेवा समिति अहमदाबाद के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिला,तहसील में संत श्री आसाराम जी बापू के अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है,कोरबा के श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी संत श्री आसाराम जी बापू के पावन अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।
संत श्री आसाराम जी बापू के झूठे मामले में जेल जाने के पश्चात भी उनके भक्तों की संख्या में कोई कमी नई आई,अवतरण दिवस पर उमड़ी भीड़ भी आश्चर्य करने वाली थी,बहरहाल कोरबा में स्थिति आश्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की द्वारा संत श्री आसाराम जी बापू का अवतरण दिवस मनाया गया भजन कीर्तन ,तमाम सेवा के साथ ही भोजन प्रसाद का वितरण किया गया,गौरतलब हो कि संत श्री आसाराम जी बापू के भक्त पूरे भारत वर्ष में उनके अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मना कर यह भी संदेश देते हैं कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न