
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य के संभल जिले में सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद पर कार्रवाई रोकने की याचिका निरस्त कर दी है । इसके कारण अब मस्जिद पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जाएगी । यह मस्जिद असमोली क्षेत्र के राया बुजुर्ग गांव में स्थित है । यह मस्जिद लगभग 10 वर्ष पूर्व सरकारी तालाब की भूमि पर बनाई गई थी । इसका निर्माण गांव के ही मिंजार हुसैन ने किया था, जो स्वयं इस मस्जिद के मौलाना (इस्लाम के विद्वान) एवं मुतवल्ली (प्रबंधक) हैं ।
जिले में चल रहे सरकारी भूमियों के सर्वेक्षण में इस मस्जिद का पता चला । इसके उपरांत कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई आरंभ की गई । 2 अक्टूबर को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सबसे पहले मस्जिद के पास बना विवाह हॉल तोड दिया गया । जब मस्जिद तोडने का समय आया, तो मुसलमानों ने 4 दिन की समयावधि मांगी जिससे वे इसे स्वयं हटा सकें । प्रशासन ने समय दिया है तथा उसी दिन मुसलमानों ने मस्जिद की बाहरी दीवार तोडना आरंभ कर दिया । अगले ही दिन मुतवल्ली मिंजार हुसैन ने उच्च न्यायालय में एक तत्काल याचिका प्रविष्ट कर मस्जिद का ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की; परंतु उच्च न्यायालय ने इसे निरस्त कर दिया ।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न