प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – कोरबा के घंटाघर चौक में युवा सेवा संघ कोरबा ने बड़ी धूम धाम से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाई व सैकड़ों तुलसी पौधों का वितरण करते हुए लोगों में भोग वितरण किया गया,कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों ने बहुत उल्लास से तुलसी पूजन करते हुए कार्यक्रम की प्रशंसा किया।2014 में तुलसी पूजन दिवस झूठे मामले में फंसाए गए पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू ने शुरू किया था।उनके ही प्रेरणा से प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है,अपनी सनातन संस्कृति को सहेजने के लिए संत श्री ने यह अभियान की शुरुआत की थी परन्तु आज यह विश्व व्यापी अभियान हो चुकी है।ऐसे संत के लिए भी असुर मानसिकता का लोगों ने व्यापक स्तर पर षडयंत्र रच कर उन्हें झूठे मनगढ़ंत छेड़छाड़ के मामले में फंसाया था।

बापू जी पर आरोप लगाने का प्रमुख कारण भी यही है कि वो चाहते हैं भारत में लोग नशा मुक्त रहें, भारत के लोग अपनी सनातन दिव्य संस्कृति को अपनाए,अंग्रेजियत की गुलामी न करें,पाश्चात्य संस्कृति का गुलामी न करें। लोग मांस सेवन न करें, सेवा के नाम पर धर्मांतरणक कुचक्र चलने वाले मिशनरियों के चक्रव्यूह में न फंसे। सनातन धर्म,संस्कृति,इस राष्ट्र की सेवा के लिए अपने जीवन के संपूर्ण समय को तिलांजलि देने वाले महान संत के लिए भी संत,संस्कृति द्रोही देश के अधिकांश मीडिया हाऊस दलाल बनकर कुप्रचार किया।परन्तु आज भी संत श्री आसाराम जी बापू की लोकप्रियता उनकी सेवा को कम नहीं कर पाए।



More Stories
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज/राष्ट्रजागरण न्यूज(पोर्टल)के नाम से विज्ञापन,बधाई संदेश लेने व धौंस दिखाने वाले हो जाएं सावधान,जाना पड़ सकता है जेल।
25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस पर श्री योग वेदांत सेवा समिति का संकीर्तन यात्रा,तुलसी पूजन व भोजन भंडारे का आयोजन