
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी है कि भारत को यह पता होना चाहिए कि यदि पाकिस्तान को विश्व के मानचित्र से मिटाने के विचार पर ध्यान दिया गया या ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई, तो दोनों पक्ष नष्ट हो जाएंगे । पाकिस्तान ने कहा कि यदि शत्रुता का नया आयाम आरंभ हुआ, तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा । हम बिना संकोच के पलटवार करेंगे ।
यह धमकी भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के उस बयान के उत्तर में दी गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘यदि पाकिस्तान आतंकवाद को बढावा देना बंद नहीं करता है, तो इतिहास एवं भूगोल में उसका स्थान संकट में पड जाएगा ।’
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा द्वारा जारी आधिकारिक वक्तव्य
पाकिस्तानी सेना की प्रचार शाखा ने एक आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है, जिसमें कहा गया है :
१. भारतीय रक्षा मंत्री एवं सेना अधिकारियों के दायित्व हीन बयान भडकाने वाले हैं । इससे दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है ।
२. इस वर्ष के आरंभ में भारत की आक्रामक वृत्ति ने दोनों परमाणु-सशस्त्र देशों को एक बडे युद्ध की कगार पर ला खडा किया था । तथापि, भारत को कदाचित यह स्मरण नहीं है कि उसके लडाकू विमानों की जो क्षति थी । (‘झूठ बोलो, परंतु डटकर बोलो’ की वृत्ति वाला पाक ! पाक कितना भी झूठ बोले, सच्चाई विश्व को पता है ! – संपादक)
३. सामूहिक स्मृतिभ्रंश से ग्रस्त भारत अब अगले चरण के संघर्ष के लिए उत्सुक दिख रहा है । (वर्ष 1948, 1965, 1971, 1999 एवं अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’—हर बार पाक की सेना को भारत ने धूल चटाई है । फिर भी उसे स्मृतिभ्रंश (याददाश्त खोने) होने के कारण वह कुछ और ही बक रहा है, यह दिखाई देता है ! – संपादक)
४. अनावश्यक धमकियों एवं लापरवाही से किए गए आक्रमणों का सामना करते हुए, पाकिस्तान के लोग तथा सशस्त्र बल दुश्मन के क्षेत्र के हर कोने में लडने की क्षमता तथा दृढ संकल्प रखते हैं । इस बार, हम भारतीय भूभाग के सबसे दूर के भाग को लक्षित करके भौगोलिक सुरक्षा के मिथक को तोड देंगे । (दिवास्वप्नों में मगन पाक की सेना !

More Stories
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज/राष्ट्रजागरण न्यूज(पोर्टल)के नाम से विज्ञापन,बधाई संदेश लेने व धौंस दिखाने वाले हो जाएं सावधान,जाना पड़ सकता है जेल।
युवा सेवा संघ कोरबा ने घंटाघर में मनाया तुलसी पूजन दिवस, सैकड़ों तुलसी पौधे का किया वितरण