
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा/छत्तीसगढ़ :- कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 बेलगरी बस्ती से इस बार पार्षद प्रत्याशी के रूप में अधिवक्ता रवि गढ़ेवाल की धर्मपत्नी ऐश्वर्या गढ़ेवाल ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल कर प्रमुख पार्टियों के पार्षद प्रत्याशियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है,ऐश्वर्या रवि गढ़ेवाल के पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने पर वार्डवासियों में काफी उत्साह के साथ अपार जन समर्थन देखने को मिल रहा है,पार्षद प्रत्याशी ऐश्वर्या गढ़ेवाल के पति रवि गढ़ेवाल अधिवक्ता के रूप में वार्डवासियों का सदैव हर संभव मदद करते रहे हैं,सामाजिक कार्य में सदैव बढ़ चढकर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं जिसका पूरा लाभ वार्ड क्रमांक 46 बेलगरी बस्ती से पार्षद प्रत्याशी ऐश्वर्या गढ़ेवाल को मिल सकता है।वहीं ऐश्वर्या रवि गढ़ेवाल के विषय में वार्डवासियों का कहना है कि शिक्षित,समाज सेवा में अग्रणी महिला हैं।

More Stories
संत श्री आसाराम जी बापू का अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया गया।
शासन से प्रदत्त ग्राम नौकर की भूमि को कूटरचना कर नामांतरण कराने का आरोप, रजिस्ट्री निरस्त कर दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधीश से की गई शिकायत
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़