
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा/छत्तीसगढ़ -जिलाधीश एवं अनुविभागीय कार्यालय कोरबा के निरीक्षण में आए बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने अनुविभागीय कार्यालय कोरबा के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया,बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने अनुविभागीय कार्यालय कोरबा के विभिन्न विभागों के कार्यों की तत्परता को देखते हुए प्रसन्नता भी जताई साथ ही आवश्यक विषयों पर निर्देश भी दिया गया।कोरबा अनुविभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर,अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।अनुविभागीय कार्यालय कोरबा में बिलासपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे से अधिवक्ताओं ने सौजन्य मुलाकात करते हुए गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से कोरबा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल,अधिवक्ता निर्मल किरण,अधिवक्ता राकेश लांझियाना,अधिवक्ता राधेश्याम पटेल,अधिवक्ता श्याम अग्रवाल एवं अधिवक्ता राजेश कुमार मेहरा उपस्थित थे।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न