
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टी अपनी अपनी रणनीति तय करने में जुटे हुए हैं, इस बीच भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के पूरे छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी की चर्चा भी राजनीतिक पार्टियों और आम जनमानस के बीच काफी है। 25 दिसंबर को भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक कोरबा के होटल में संपन्न हुई। भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आज राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी इस बार निकाय चुनाव पूरे छत्तीसगढ़ में लड़ेगी और निकाय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन और पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए तमाम रणनीति तैयार किए गए हैं। भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार विश्वकर्मा ने कांग्रेस और बीजेपी की वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां गरीब, बेरोजगार, किसान, महिला विरोधी हैं, प्रदेश की जनता को मूलभूल सुविधा उपलब्ध कराने में पूर्ण रूप से कार्य कर पाने में अक्षम हो रही है, गरीब, बेरोजगार युवक क्षुब्ध हैं। शासन प्रशासन के तमाम भ्रष्टाचार के कारण लोग असहाय पीड़ित नजर आ रहे हैं। सुशील कुमार विश्वकर्मा ने आगे कहा कि भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के प्रत्याशियों को जनता पूर्ण आशीर्वाद देकर निकाय चुनाव में जीत दर्ज कराएगी ऐसा हमे विश्वास है,हमारी पार्टी का ध्येय सिर्फ एक ही जनमानस की सेवा, मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण रूप से प्रदान करना, गरीबी, बेरोजगारी के दिशा में निर्णायक कार्य करना, भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म कर लोगों को राहत देना।भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार विश्वकर्मा ने आगे कहा कि हम जल्द ही मैराथन बैठक कर पूरे छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देंगे और जनता के बीच जाकर आशीर्वाद की अपील करते हुए पार्टी की रीती नीति से अवगत कराएंगे।

More Stories
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज/राष्ट्रजागरण न्यूज(पोर्टल)के नाम से विज्ञापन,बधाई संदेश लेने व धौंस दिखाने वाले हो जाएं सावधान,जाना पड़ सकता है जेल।
युवा सेवा संघ कोरबा ने घंटाघर में मनाया तुलसी पूजन दिवस, सैकड़ों तुलसी पौधे का किया वितरण