

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा/ छत्तीसगढ़ :- श्री योग वेदांत सेवा समिति कोरबा ने आज 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस पर कोरबा शहर में संकीर्तन यात्रा निकालकर तुलसी पूजन का कार्यक्रम सप्तदेव मंदिर प्रांगण में बड़ी भव्यता के साथ मनाया है।श्री योग वेदांत सेवा समिति कोरबा ने पिछले 1 दशक से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए प्रकृति और जीवन दायिनी तुलसी की महत्व को जन जन तक पहुंचाने का कार्य वृहद स्तर पर किया है।सप्तदेव मंदिर कोरबा के प्रांगण में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ जन,समाजसेवी,विशिष्ट स्थानीय नेतागण,प्रदेश के प्रसिद्ध व्यवसायि अशोक कुमार मोदी एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति कोरबा के अध्यक्ष,तमाम पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में साधक परिवार उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि मनगढ़ंत आरोप में षडयंत्र पूर्वक झूठे मामले में फंसाए गए संत श्री आशाराम जी बापू ने जोधपुर कारागृह में निरुद्ध होकर भी भारतीय संस्कृति की रक्षार्थ 2014 से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुवात किया था,उनके करोड़ों अनुयायि 1 दशक से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाते हैं,तुलसी पूजन दिवस आज विश्वव्यापी हो चुकी है,तुलसी पूजन दिवस देश की गली गली में धूम धाम से मनाई जा रही है।साथ ही लोग प्रकृति और जीवन दायिनी तुलसी की महत्ता को समझने लगे हैं।


More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न