
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज बिलासपुर/छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के व्यापार विहार में 16 नवंबर से 22 नवंबर तक श्री मद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया है,वृंदावन से पधारी साध्वी पूर्वी शुक्ला जी अपने सुमधुर कंठ से भक्तों को कथा का श्रवण करा रही हैं,व्यापार विहार में साध्वी जी की कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।साध्वी पूर्वी शुक्ला ने आज तीसरे दिन की कथा में ध्रुव,प्रहलाद,भगवान कपिल,वामन जी की अमृतमयी कथा का श्रवण कराते हुए कहा श्री मद्भागवत कथा जीव की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है,जीव को परमात्मा से मिलाती है।बड़ी संख्या में श्री मद्भागवत कथा श्रवण कर रहे श्रोतागण भक्त ध्रुव प्रहलाद की कथा सुन भावविभोर हुए,संगीतमय कथा में भक्त झूमते नजर आए।आज साध्वी पूर्वी शुक्ला ने तीसरे दिन की कथा में कर्दम ऋषि व देवहूति की कथा का रसपान कराते हुए बेटियों को खूब पढ़ाने लिखाने,बराबर का हक देने पर भी जोर दिया।व्यापार विहार बिलासपुर में 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण साध्वी पूर्वी शुक्ला नामक यूट्यूब चैनल से सीधाप्रसारण का लाभ भी ले सकते हैं।

More Stories
अधिवक्ता व सांसद प्रतिनिधि डॉ संतोष कुमार मिश्रा की स्व.माता श्रीमती राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि/शोकसभा 12 जून को ग्राम तौलीपाली कुदमुरा में आयोजित।
पोड़ीबहार में भागवत कथा श्रवण करने भारी संख्या में पहुंचे भक्त,भागवताचार्य पंडित कृष्णा द्विवेदी के मुख से श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए लोग
पोड़ीबहार में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन,भागवताचार्य पंडितश्री कृष्णा द्विवेदी करा रहे भक्तों को कथा श्रवण