
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़ –
भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उनके लिए जिला प्रशासन के तत्वाधान में शासकीय नरहरदेव मैदान कांकेर में परीक्षा से पूर्व शारीरिक दक्षता निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चयनित इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं अग्निवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी कार्यालयीन समय में जिला रोजागार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र उत्तर बस्तर कांकेर से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न