
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – कोरबा के आशीर्वाद प्वाईंट में प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता,वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ संपूर्ण भारत वर्ष में अपने ओजस्वी वक्तव्य से सनातनियों को राष्ट्र,धर्म,संस्कृति रक्षार्थ जागृत कर रहे हैं,आज छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में आयोजित राष्ट्रवाद संगोष्ठी में उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य से उपस्थित राष्ट्रभक्त सनातनियों में उत्साह भर दिया।कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाईचारा निभाने में सनातनी कब “चारा” बन गया समझ ही नहीं पा रहा है।उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि अपने राष्ट्र और सनातन धर्म को बचाने के लिए सदैव तैयार रहे।
राष्ट्रवाद संगोष्ठी में जिले के गणमान्य,समाजसेवी,राष्ट्र धर्म प्रेमी जन बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को सुनने पहुंचे थे।

राष्ट्रवाद संगोष्ठी कार्यक्रम के सन्नीकट योग वेदांत सेवा समिति कोरबा के द्वारा आगामी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाये जाने को लेकर प्रचार प्रसार किया गया है,जिले के जगह जगह,स्केल,कॉलेज,मोहल्ले,जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में तुलसी पूजन आयोजित कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने को संदेश दिया जा रहा है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न