कोरबा। उरगा पटवारी हल्का नंबर 27 के किसान मधुर सिंह, सुकराम सिंह, सहूक राम, जिवराखन व अन्य ने सोमवार को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा है जिसमें बताया है कि उरगा के कई किसानों की जमीन नेशनल हाईवे, भारत माला व रेल कॉरीडोर योजना से अधिग्रहित की गई है।
तत्कालीन पटवारी ने जमीन दलालों से मिलीभगत कर उनके जमीन के खसरा नंबर, रकबे में छेड़छाड़ की है। रोड से लगे भूमि को अंदर और अंदर की भूमि रोड पर होना बताया गया है। ट्यूबवेल लगे खेत को एक फसली बताकर गलत जानकारी दी गई है और इस तरह का प्रतिवेदन भू-जन अधिकारी कोरबा के समक्ष पेश कर भूमि का एवार्ड पारित कराया गया है। अब जब सुधार कराने किसान पटवारी के पास पहुंच रहे हैं तो रुपए की मांग की जा रही है।
करतला तहसील में भी ऐसे कई मामले हैं भू माफियाओं के द्वारा पट्टे कि भूमि शासकीय) को फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त कर रजिस्ट्री कराई गई है,राजस्व अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं होती है तब आश्चर्य होती है, जिले में सक्रिय भू माफियाओं पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करना चाहिए,अन्यथा जिले के किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है


More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न