प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज:- पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के संकेत मिले इस एग्जिट पोल में कांग्रेस के सत्ता में दोबारा वापसी करने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है.
एग्जिट पोल के मुताबिक 51 से 61 सीट आ सकती है. कांग्रेस 22 से 28 सीट के साथ दसरे नंबर पर रह सकती है. शिरोमणि अकाली दल 20 से 26 सीटें हासिल कर सकती है. बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में तीन से सात सीटें सकती हैं.
टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल, AAP को 70 सीटों का अनुमान
इंडिया टुडे- एक्सिस के बाद टाइम्स नाउ-वीटो ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत का दावा किया है. टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल के अनुसार, पंजाब में आप को 70 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है. कांग्रेस को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा बीजेपी गठबंधन को 5 और अन्य को 1 सीट मिलने का दावा किया जा रहा है.


More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न