मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचएन खोटेल को हटाने जनपद सदस्यों ने मोर्चा खोला था। जिसके बाद खोटेल अवकाश पर चले गए ।
उनके स्थान पर अन्य सीईओ प्रभार दिया गया था। अब खोटेल के समर्थन में सरपंच संघ उतर आया है। जनपद पंचायत कटघोरा सरपंच संघ अध्यक्ष होरिसिंह कंवर ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें कहा गया है कि सीईओ खोटेल का व्यवहार एवं कार्यशैली अच्छी है। आज पर्यन्त तक किसी प्रकार का दुव्र्यवहार नहीं किया गया है। अधिकारों के संबंध में अवगत कराते रहे है।
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शासन की योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए पंचायती कार्यो की फाइल नहीं रोकी जाती।
फाइल में कागज अपूर्ण होने पर इससे अवगत भी कराया जाता है। उन्हें हटाने की गई शिकायत से वे संतुष्ट नहीं है।







More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न