प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा :- सबसे पुराने गांधी चौक का कायाकल्प करने लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। नगर के सबसे पुराने गांधी चौक को पाली की पहचान बनाने नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा प्रयासरत हैं।
इसी तारतम्य में इस चौक का पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण व महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाने के कार्य का शिलान्यास, पूजन मुख्य अतिथि प्रशांत मिश्रा सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य गोसेवा आयोग ने किया।
इस मौके पर मिश्रा ने कहा कि नगर का गांधी चौक हमारी विरासत है और इसे संजोए रखना हमारी जवाबदारी। महात्मा गांधी ने देश की आजादी और नव निर्माण में अहिंसा के सहारे सर्वोपरि भूमिका निभाई।
यघ्ह चौक भावी पीढ़ी के लिए गांधी के योगदान के लिए हमेशा चिरस्थाई रहेगा और पाली की पहचान भी बना रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष उमेश चंदा ने की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण कश्यप, शैलेश सिंह ठाकुर दीपक सोनकर जिला महामंत्री, नपं उपाध्यक्ष विनय सोनकर, एल्डरमैन अनिल सिंह परिहार, सुरेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, रामकली मरावी, निर्मला पटेल, डा गुलाब सिंह बिसेन, रवि कश्यप, सुमन मसीह, आगर दास सहित रितेश शुक्ला, रिंकू जायसवाल, प्रदीप पटेल उपयंत्री रामनाथ यादव तथा नगर पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।








More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न