

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/बेमेतरा – बेमेतरा छ. ग. में प्रसिद्ध भगवताचार्य श्री इंद्रदेव जी महराज का भागवत कथा हो रही है जहां महराज जी के श्री मुख से भागवत कथा श्रवण करने श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुंचते हैं,जिसका सीधा प्रसारण सत्संग टी वी चैनल में भी किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध भगवताचार्य श्री इंद्रदेव जी महराज अपने कथा के बीच में ही श्री योगवेदांत सेवा समिति के आग्रह पर संत श्री आसाराम जी बापू के पावन प्रेरणा से तुलसी पूजन करा कर आने वाले 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का व्यापक संदेश दिया।
ज्ञात हो कि संत श्री आसाराम जी बापू छेड़छाड़ के झूठे,मनगढ़ंत आरोप में निरुद्ध होकर जोधपुर जेल से ही 2013 से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने के लिए घोषणा करने के पश्चात आज पूरे भारत वर्ष ही नहीं अपितु विश्व पटल पर भी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाने लगा है।निर्दोष संत श्री आसाराम जी बापू की आज्ञा से इस वर्ष पूरे भारतवर्ष में 20 करोड़ लोग 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाए ऐसा लक्ष्य रखा गया है।योग वेदांत सेवा समिति बेमेतरा के प्रयासों का भगवताचार्य श्री इंद्रदेव जी महराज ने भूरी भूरी प्रशंसा किया है।गुरु के दैवीय सेवा बढ़ती रहे इस हेतु आशीर्वाद देते हुए मंगलकामना भी किया है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न