
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – संत श्री आसाराम जी बापू के पावन प्रेरणा से पूरे भारतवर्ष में पिछले 50 वर्षों से श्री गीता जयंती पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है,इस वर्ष 01 दिसंबर को श्री गीता जयंती संत श्री आसाराम जी बापू की आज्ञा से पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिला में मनाया गया साथ ही निःशुल्क श्री गीता जी का वितरण करते हुए उसकी महत्व के बारे में बताते हुए नित्य पाठ करने का संकल्प भी दिलाया गया।

वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के श्री योगवेदांत सेवा समिति द्वारा मुख्यालय तहसील बरपाली में इस बार वृहद रूप से श्री गीता जयंती पर्व को मनाया गया,योगवेदांत सेवा समिति ने सनातन धर्म के रक्षार्थ,प्रचार,मानव कल्याण को दृष्टि में रखकर 1008 श्री गीता जी का निःशुल्क वितरण किया गया,साथ ही संकल्प भी कराया गया कि प्रतिदिन श्री गीता जी का पाठ आवश्यक रूप से करें।

कोरबा जिले में स्थित संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम व श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा पिछले कई दशक से श्री गीता जयंती पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है।


More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न