
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग, छग शासन ने कोरबा जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है. भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 18 (3) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए अधिवक्ता कृष्णा कुमार द्विवेदी को अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक जिला कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।कृष्णा कुमार द्विवेदी अधिवक्ता रहते दशकों से भारतीय जनता पार्टी के कनिष्ठ कार्यकर्ता से लेकर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित पार्टी के कई अन्य तमाम पदों पर रहकर निष्ठा से कार्य किए हैं,यही कारण है कि जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णा कुमार द्विवेदी को प्रदेश की वर्तमान सरकार के विधि विधायी कार्य विभाग ने कोरबा जिला न्यायालय में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पैरवी करने के लिए अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक नियुक्त किया है।अधिवक्ता कृष्णा कुमार द्विवेदी के अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक बनने पर जिले में उनके समर्थक बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न