प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज:भारत सरकार गृह मंत्रालय के आधीन कार्यरत सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ में 2 हजार 788 आरक्षक, ट्रेड्समेंन के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये हैं। स्वीकृत पदों में से दो हजार 651 पदों पर पुरूष और 137 पदों पर महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी ।
अभ्यर्थी बीएसएफ की वेबसाईट पर आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ में आरक्षक, ट्रेड्समेंन के मोची, दर्जी, रसोईया, नाई, बढ़ई, पेंटर, इलेकट्रिशियन, मानचित्रकार, माली, सफाई कर्मी आदि विभिन्न ट्रेड पर भर्ती की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पे मैट्रिक्स लेबल रूपये के वेतनमान पर समयसमय पर स्वीकृत भत्तों सहित वेतन मिलेगा। इन भर्तियों में शामिल होने के लिए आवेदकों की आयु 1 अगस्त 2021 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।



More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न