*प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा*-श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की प्रेरणा से ऊर्जा महिला मंडल कोरबा द्वारा महिलाओं स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशंसनीय कदम उठाते हुए एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र के निकट ग्राम खोडरी में महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन 25 मई 2022 को श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के करकमलों से संपन्न हुआ।
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल है,कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें सिलाई मशीन व सामग्री प्रदान करते हुए इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु उत्साहित किया गया।आने वाले समय में और महिलाओं को इसका लाभ दिलाने की बात कही गई।सिलाई प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं को पार्थ फाउंडेशन द्वारा प्रमाणपत्र प्रदाय किया जाएगा,
प्रशिक्षित महिलाएं भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर परिवार को आर्थिक रूप से ऊपर उठाने में परिवार में अहम भूमिका अदा करेंगी। श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने ऊर्जा महिला मंडल कोरबा कि प्रशंशा करते हुए कहा कि ऊर्जा महिला मंडल के प्रयास प्रशंसनीय हैं, एस ई सी एल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा महिलाओं के रोजगरोन्मुखी प्रशिक्षण का लाभ और महिलाओं को भी मिले इस हेतु आप प्रयास करें।इस आयोजन की प्रशंशा ग्राम खोडरी के सरपंच, पंच व अन्य दर्जनों ग्रामीणों ने कि है।कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा,श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती रितांजली,श्रीमती सुनीता पाल,ग्राम पंचायत खोडरी सरपंच श्रीमती कंवर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न