प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज़। कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्रान्तगत ग्राम पंचायत सेंद्रिपाली, डोंगाआमा के आश्रित ग्राम श्रीमार के महिलाओं से लाखों रुपये ठगी के मामले सामने आये हैं। जिसमें प्रमुख रूप से बसंत कुमार जांगड़े पिता भागीरथी जांगड़े सेंदरीपाली निवासी ने दोनों पंचायतों के महिलाओं का समूह बनाकर महिलाओं के आधार कार्ड को लिंक करके भारत फायनेंस बैंक और हंस वंदना फायनेंस में लाखों रुपयों की फर्जी लोन पास कराकर फरार हो गया। जबकी 26/01/2022 को दोनों ग्राम पंचायतों के महिलाओं ने आपस में सलाह मशवरा कर के बसंत जांगड़े के घर जाकर पता किया जिसमें उन महिलाओं का शंका सत्य शाबित हुआ। जिसमें बसंत जांगड़े ने महिलाओं को लोन निकाले जाने को सही कहा है और ये भी कहा कि आपके लोन को राशि मैं पटाऊंगा। महिलाओं का कहना था कि हमने जब लोन लिया ही नहीं उसके बावजूद भी लगभग लाख रुपये चुका चुके हैं। अंत में थक हार कर महिलाओं ने फिर से बसंत जांगड़े के घर गये तो देखा कि बसंत जांगड़े घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। जिससे महिलाओं ने अपने क्षेत्र अंतर्गत करतला थाना प्रभारी से उक्त बिषय पर चर्चा कर रिपोर्ट दर्ज करायी है।
गौरतलब है कि चंद रुपियों के लालच में बिना हितग्राही के लोन को मजूरी देते हैं। ऐसे सभी बैंकों के ऊपर भी कार्यवाही होना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी बिना किसान या हितग्राही के लोन पास न हो सके।

More Stories
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज/राष्ट्रजागरण न्यूज(पोर्टल)के नाम से विज्ञापन,बधाई संदेश लेने व धौंस दिखाने वाले हो जाएं सावधान,जाना पड़ सकता है जेल।
युवा सेवा संघ कोरबा ने घंटाघर में मनाया तुलसी पूजन दिवस, सैकड़ों तुलसी पौधे का किया वितरण