प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:- पहाड़ी कोरवा महिला की अस्पताल में मौत के मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधायक ननकीराम कंवर जहां धरना पर बैठे वहीं कलेक्टर ने इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित करने के साथ ही अस्पताल को सील करा दिया है।
हाथ में मामूली सा फ्रेक्चर लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ पहाड़ी कोरवा महिला को बेहतर ईलाज कराने की बात कहकर जिला अस्पताल से निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल में भर्ती किया गया। 9 फरवरी से ऑपरेशन करने के नाम पर अपने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ईलाज में विलंब किया गया।
गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी की लापरवाही के कारण पहाड़ी कोरवा महिला सोनी बाई पति सुख सिंह पहाड़ी कोरवा 50 वर्ष निवासी ग्राम सतरेंगा की पिछली रात मौत हो गई। इस मामले में रामपुर विधायक वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने अस्पताल के सामने धरना शुरू कर दिया है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अन्य भी धरना पर बैठे हैं। इनके द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे इस अस्पताल को तत्काल बंद करने एवं जिला अस्पताल से गीतादेवी मेमोरियल अस्पताल में रेफर करने वाले डॉ. सहित संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही है।


More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न