रात को गस्त करने वालों की लापरवाही, किए गए लाइन अटैच,कार्य के प्रति समर्पित तो मिला इनाम
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:- पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल आज रात्रि में कोरबा शहर में रात्रि गश्त व्यवस्था जांचने के उद्देश्य से अचानक रात्रि शहर भ्रमण पर निकले । रात्रि गश्त व्यवस्था में तैनात 04 कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरतना पाए जाने लाइन हाजिर किया गया है । वहीं रात्रि में गश्त व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु जिम्मेदार 02 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है ।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जहां एक ओर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतना पाए जाने पर कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया , वहीं रात्रि गश्त पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए कर्मचारी को 100 रुपए नगद इनाम से भी पुरस्कृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक ने पाया कि चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर के द्वारा रात्रि गश्त में पॉइंट ड्यूटी पर कर्मचारियों को नहीं लगाया गया था , मात्र वाहन पेट्रोलिंग लगाया था । चौकी प्रभारियों द्वारा बरते गए लापरवाही पर भी पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है ।रात को लापरवाही पूर्वक गस्त करने वाले आरक्षक डोमन मधुकर बालको थाना,अश्वनी कुमार मरार बालको थाना,चंद्रहास रामपुर चौकी को लाइन अटैच किया गया, वहीं कोतवाली में पदस्थ आरक्षक सुरेंद्रपाल कंवर को कार्य के प्रति तत्परता के लिए सम्मानित भी किया गया।
More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न