आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं समाज की यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है ! छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक समलैंगिक युवक ने 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद उसे मिट्टी में दफना दिया। बच्चे के गुमशुदा होने पर परिजनों ने FIR दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस सारा मामला खुला। पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपी समलैंगिक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुकर्म से इनकार करने पर बच्चे की हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम फरी निवासी उमेश पाटील (13) पुत्र अनोज पाटील सोमवार दोपहर को घर से लापता हो गया था। जब शाम तब नहीं लौटा तो परिजन ने तलाश शुरू की।
नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस उसकी तलाश शुरू करती इससे पहले कांस्टेबल रवि तिवारी को सूचना मिली कि ग्राम बीजाघाट के मुरुम खदान में खून जैसा कुछ पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस पर कांस्टेबल तिवारी मौके पर पहुंच गया।
मुरुम के नीचे से हाथ दिखाई दिया तो अफसरों को सूचना दी
सिपाही रवि तिवारी ने वहां खून के पास ही मुरुम के नीचे से किसी का हाथ देखा। इस पर उसने अफसरों को इसकी सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी हटवाई तो उसके नीचे से उमेश का शव बरामद हो गया। उसके पैर को उसी की पैंट से बांधा गया था। सिर पर पत्थर जैसी किसी भारी चीज से वार कर बच्चे की हत्या की गई थी। पुलिस को मौके पर कोई हथियार या खून से सना पत्थर बरामद नहीं हुआ है।











More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न