प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:- गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
फुटबाल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इन्हें सम्मानित करेंगे।
सम्मानित होने वालों में डिप्टी कलेक्टर भरोसा राम ठाकुर, कटघोरा एसडीएम नंद जी पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ. बीबी बोर्डे, जनसंपर्क उप संचालक जितेन्द्र नागेश, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना, जिला रोजगार अधिकारी जेपी खाण्डे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज, डॉ. राकेश पटेल, सहायक सूचना अधिकारी बिसे कुमार रात्रे, सहायक परियोजना अधिकारी लाइवलीहुड अणुनेन्द्र कुमार मिश्रा शामिल हैं।
पुलिस विभाग से एसपी भोजराम पटेल की अनुशंसा पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, महिला सेल प्रभारी उप निरीक्षक गायत्री शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक, सावित्री राज, किरण केरकेट्टा, आरक्षक इंदु राजपूत, देव सिंह तंवर, राधिका कंवर, रेहाना फातिमा को सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा जिला पंचायत सीएमएचओ कार्यालय, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, तहसील कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनपद पाली, नगर पालिक निगम, कृषि विभाग, जिला सेनानी, सशस्त्र बल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, पीएचई, नगर पालिका कटघोरा, नगर निगम कोरबा के भी कर्मी सम्मानित होंगे। नगर निगम से सफाई कामगार एस कदम, दिलहरण व सफाई मित्र सपना बनवाले सम्मानित होंगे।






More Stories
अधिवक्ता व सांसद प्रतिनिधि डॉ संतोष कुमार मिश्रा की स्व.माता श्रीमती राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि/शोकसभा 12 जून को ग्राम तौलीपाली कुदमुरा में आयोजित।
पोड़ीबहार में भागवत कथा श्रवण करने भारी संख्या में पहुंचे भक्त,भागवताचार्य पंडित कृष्णा द्विवेदी के मुख से श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए लोग
पोड़ीबहार में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन,भागवताचार्य पंडितश्री कृष्णा द्विवेदी करा रहे भक्तों को कथा श्रवण