
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/बिलासपुर – छत्तीसगढ़ की न्याय व्यवस्था के सबसे बड़े स्तंभ हाईकोर्ट बिलासपुर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक संदिग्ध ई मेल के जरिये प्राप्त हुई है। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकी टीम फौरन डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इस धमकी के बाद से तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार 9 जून का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक एक कथित संगठन की ओर से भेजी गई थी। ईमेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाने की बात कही गई थी, जिससे पूरे न्यायिक और सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला।

‘abdia@outlook.com’ से आया धमकी भरा ईमेल
धमकी देने वाले ने ईमेल आईडी abdia@outlook.com का इस्तेमाल किया। मेल में साफ तौर पर IED लगाने और किसी भी क्षण विस्फोट की बात कही गई थी। मेल में कई संवेदनशील मुद्दों का जिक्र था, जिसमें अजमल कसाब की फांसी और कुछ व्यक्तियों की हिरासत शामिल थी। इसमें “पवित्र मिशन” को अंजाम देने की धमकी दी गई थी, जिसमें कोर्ट परिसर में कथित तौर पर “अमोनियम सल्फर-आधारित IEDs” लगाये गये होने का दावा किया गया।
कोर्ट परिसर खाली कराया गया
इस संदेश की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बिना समय गंवाए पूरे परिसर को खाली कराया। जज, वकील, स्टाफ और पक्षकारों को बाहर निकाला गया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।
वहीं इस मामले को लेकर बिलासपुर के SSP रजनेश सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ई-मेल के जरिए ऐसी धमकी दी गई है। इसकी पूरी गंभीरता और बारीकी से चेकिंग की गई। कहीं कुछ नहीं मिला। एफआईआर कर साइबर सेल और खुफियां एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान का पता लगाने में जुटी है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न