

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा/छत्तीसगढ़ – कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत द्वारा समाजसेवी,अधिवक्ता डॉ संतोष मिश्रा को खाद्य विभाग (रामपुर विधानसभा क्षेत्र)के लिए लगातार तीसरी बार अपनी प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकप्रिय सांसद द्वारा डॉ संतोष मिश्रा को जब भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने अपेक्षानुरूप रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनमानस के लिए हर संभव सेवा में तत्पर रहे हैं। डॉ संतोष मिश्रा विभिन्न स्तर समाज सेवा सहित अधिवक्ता के रूप में भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं यही कारण है कि तीसरी बार सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।जिससे उनके क्षेत्र के समर्थकों में हर्ष है। डॉ संतोष मिश्रा से सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति के संबंध में वार्ता करने पर उन्होंने एक शब्द में बहुत कुछ कहते हुए कहा कि “सेवा परमो धर्म:” जन सेवा ही मनुष्य का परम् धर्म है और होना चाहिए, डॉ संतोष मिश्रा ने सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत का आभार जताते हुए कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता की सेवा करने का सौभाग्य देने के लिए लोकप्रिय सांसद जी का सधन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
संत श्री आसाराम जी बापू का अवतरण दिवस को विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया गया।
शासन से प्रदत्त ग्राम नौकर की भूमि को कूटरचना कर नामांतरण कराने का आरोप, रजिस्ट्री निरस्त कर दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधीश से की गई शिकायत
दादरखुर्द के प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री “अखंड नवधा रामायण” की पूर्णाहुति सहस्त्रधारा 01 फरवरी 2026 को,भजन व कथा श्रवण करने लोगों की उमड़ी भीड़