
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज अयोध्या :- गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने आज अयोध्या में पूज्य शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने अयोध्या के चारुशिला मंदिर प्रांगण में गौ ध्वज स्थापना के साथ ही गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित कराने के लिए सैकड़ों संतो,धर्म रक्षकों के साथ आंदोलन की शुरुवात की है।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की ये यात्रा संपूर्ण भारत वर्ष के प्रत्येक प्रदेश में जाकर आंदोलन करते हुए 36 दिनों में पूर्ण करते हुए बांके बिहारी जी की नगरी वृंदावन में विश्राम करेगी एवं नए संकल्प के साथ आंदोलन की गति को और तेज करेंगे।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज के ध्येय वाक्य “धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो ,प्राणियों में सद्भावना हो,विश्व का कल्याण हो”को पुनः संकल्पित करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने तक रुकेंगे नहीं।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के इस आंदोलन के यात्रा में सैकड़ों की संख्या में संत,महंत,गौ माता के लिए अपने को समर्पित करने वाले सनातनी योद्धा होंगे।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न