
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा/करतला ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष युवा नेता,सांसद प्रतिनिधि,समाज सेवक संतोष मिश्रा को आज को दिल्ली के थ्री स्टार होटल सरोवर पोर्ट फोलियो में आयोजित समारोह में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी 720 सेनेका सैंट स्टे 107 सिएटल वॉशिंगटन 98101 अमेरिका ने फिलॉस्पी ऑफ डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।संतोष मिश्रा पिछले कई वर्षों से आदिवासी क्षेत्र में समाज सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य करते रहे हैं।

आदिवासी अंचल में उनके समाज सेवा के कार्य से क्षेत्र के गरीब असहाय शासन प्रशासन से पीड़ित गरीब व्यक्ति अत्यंत लाभान्वित हुए हैं,संतोष मिश्रा पिछले कई वर्षों से सांसद प्रतिनिधि रहते हुए समाज सेवा के ऐसे कई कार्य किए जिससे कोरबा जिले के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।यही कारण है की संतोष मिश्रा को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उनकी समाज सेवा के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करते ही उनके प्रशंसकों,समर्थकों में खुशी की लहर है,लोग यह कहते नजर आ रहे हैं की संतोष मिश्रा ने अपने समाज सेवा के कार्य से जिले को गौरवान्वित किया है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न