
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवताचार्य,अधिवक्ता,बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार द्विवेदी ने राजनांदगांव के नवनिर्वाचित सांसद संतोष पाण्डे से सौजन्य मुलाकात कर जीत की शुभकामनाएं दी और विधर्मियों के द्वारा कई प्रकार से राष्ट्र धर्म पर हो रहे कुठाराघात पर ध्यान आकृष्ट किया।सांसद संतोष पाण्डे ने कृष्णा द्विवेदी से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की राज्य में बीजेपी की सरकार है और केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी,पूरे छत्तीसगढ़ की संपूर्ण विकास किया जाएगा,छत्तीसगढ़ के देव तुल्य मतदाता भाई बहनों ने जो विश्वास और आशीर्वाद दिया है उस पर खरा उतरेंगे।साथ ही राष्ट्र धर्म पर हो रहे कुठाराघात को कानून के द्वारा कुचलने का कार्य करेंगे।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न