December 1, 2025

Prakhar Rashtravad NEWS

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

जानता कांग्रेस से कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सपूरन कुलदीप डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से ले रहे हैं विजयश्री का आशीर्वाद

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा -कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी ने आज क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अलग अलग जगहों पर सभाएं भी ली।
उन्होंने आगामी विधानसभा की चुनाव में कटघोरा विधानसभा से भाजपा को परस्त कर जोगी कांग्रेस को जिताने की अपील की।


सपूरन कुलदीप ने कहा कि आज तक क्षेत्र की जनता कांग्रेस और भाजपा के प्रतिनिधि का चुनाव करते आए है।इन दोनो पार्टियों के परतिनिधियोंं ने जनता के साथ छलावा ही किया है।जनता की मूलभूत समस्यों को लेकर दोनो ही पार्टियां कभी सड़क पर नही दिखे।यह पार्टियां। सिर्फ चुनाव के समय ही जनता तक पहुंचती है बाकी समय जनता इन जनप्रतिनिधियों को तलाशते रहते है।
उन्होंने कहा कि देश में आज महंगाई,बेरोजगारी,भुखमरी जैसी समस्या केंद्र की भाजपा की गलत नीतियों के कारण ही गहरा हुई है।इन समस्याओं के निराकरण कर जनता को राहत देने में कांग्रेस पार्टी की राज्य सरकार ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया है,जिसका दुष्परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ा है।
जोगी प्रत्याशी ने कहा कि सिर्फ चुनाव के पहले लोक लुभावने घोषणा कर यह दोनो पार्टियां आम जनता को ठकते रहे है । चुनाव के पहले किए जाने वाले कोई भी घोषणा को धरातल में अमल में नही उतारा जाता रहा है जिसके कारण आज क्षेत्र की जनता अपने आपकी ठगा हुआ महसूस कर रहे है।


जोगी कांग्रेस ही भाजपा का कड़ा मुकाबला कर सकता है।आज कांग्रेस के प्रत्याशी जनता के सवालों के जवाब देने की स्थिति में नही है। वही किसानो की बदहाली,युवा पुड़ियों के भविष्य को अंधकर बनाने,महंगाई जैसी समस्याओं पर भाजपा के पास भी कोई जवाब नही है।इसलिए भाजपा को हराना आवश्यक है।
श्री सपूरन ने आज मुढ़ाली अखारपाली छिदपुर नवापारा झाबर,नेहरू नगर,बतारी, फूलझर, रंजना,लिटियाखार, तिवरता, रैनपुर, बांधाखार, चोढा, अंडीकछार, रेलडबरी, रेकी, सुवाभोंडी,हरदीबाजार में जनसंपर्क किया।