
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/रायपुर -छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार अब पूरे जोरों पर शुरू हो गया है। पहले चरण में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान कराया जाना है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभाओं और रोड शो का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। भाजपा के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो और पांच सभाएं कराए जाने की तैयारी कर ली गई है। 4 नवंबर को योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और सुबह से लेकर देर शाम तक धुआंधार प्रचार में शामिल होकर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।


More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न