
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:- गणेशोत्सव पूरे भारत में महानगर,शहर से लेकर छोटे छोटे गांव तक बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है, कोरबा जिले के छोटे से पंचायत नकटी खार भालू सटका में गणेश उत्सव बड़ी उल्लास से मनाते हैं,
प्रतिदिन विशेष रूप से नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस कड़ी में आज वृहद रूप से डांडिया नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था, भालू सटका व
आस पास के गांव से आए किशोरियों के डांडिया नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर लिया।
पूरे रात बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया और खूब इनाम भी दिया गया।
कोरबा जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचायत नकटी खार भालू सटका में बहुत ही छोटा सा गांव है परन्तु वर्ष भर के सभी उत्सव बड़ी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न