
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज दिल्ली –
कतर ने भारतीय नौसेना के ८ भूतपूर्व अधिकारियों को मृत्युदंड सुनाया है । इससे पूरे देश में खलबली मची है एवं भारत ने इस संदर्भ में आपत्ति दर्शाई है । इस दृष्टि से विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ३० अक्टूबर को सवेरे इन अधिकारियों के परिजनों से भेंट की । भेंट के संदर्भ में ‘एक्स’ द्वारा पोस्ट कर जानकारी देते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि सरकार इस अभियोग के संदर्भ में गंभीर है तथा इस प्रकरण को महत्त्वपूर्ण मानती है । परिजनों की चिंता एवं वेदना हम समझ सकते हैं । अधिकारियों की रिहाई के लिए सरकार सर्वतोपरी प्रयास करती रहेगी ।

| क्या है प्रकरण ?कतर में एक निजी कंपनी में काम करनेवाले भारत के ८ भूतपूर्व नौसेना अधिकारियों को वहां के एक कनिष्ठ न्यायालय ने मृत्युदंड सुनाया है । उनको ३० अगस्त २०२२ को बंदी बनाया गया था । कप्तान नवतेजसिंह गिल, कप्तान सौरभ वसिष्ठ, कमांडर पुरेनेन्दु तिवारी, कप्तान बिरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल एवं खलाशी रागेश उनके नाम हैं । इन ८ लोगों पर आरोप लगाया गया है कि इजरायल के लिए जासूसी कर कतर की गुप्त जानकारी उनको (इसरायल को) दी है । |

More Stories
पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के कोरबा आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा,संत श्री ने डिजिटल माध्यम से लाईव आकर भारत के प्रत्येक आश्रम व समितियों का नाम लेकर आशीर्वाद दिया
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर का बाबू रामकुमार पिता दाऊराम (नेता) पर लगा गंभीर आरोप, जनसुनवाई में जिलाधीश से लगाए गुहार
दादर खुर्द मंदिर में भगवान स्वामी श्री जगन्नाथ जी महाप्रभु की वापसी रथयात्रा 24 जुलाई को होगी सम्पन्न